कलेक्टर ने 5 वर्ष से अप्राप्त दिव्यांग वर्मा को जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में राशन कार्ड की प्रदाय

Posted On:- 2022-04-04



सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर सिंह ने जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में ग्राम बसदेई निवासी विजय आनंद वर्मा पिता गोपाल दास जो कि दिव्यांग है, उन्हें 5 वर्ष से राशन कार्ड नहीं होने से राशन का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने जनसंवाद कक्ष पहुंचकर राशन कार्ड के लिए जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में आवेदन किया। जिसे कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। खाद्य अधिकारी विजय किरण ने तत्काल कायर्वाही करते हुए पात्रतानुसार राशनकार्ड जारी करवाया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जन संवाद कक्ष में आए विजय आनंद वर्मा को राशनकार्ड प्रदाय किया।

राशन कार्ड मिलने पर विजय आनंद वर्मा ने कलेक्टर, जिला प्रशासन एवं खाद्य अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर जनसंवाद कक्ष में पहुंचे ग्रामीणों जनो की आवेदनों जैसे विधवा पेंशन, मुआवजा राशि, भूमि पर अतिक्रमण, डबरी कुआं और अन्य आवेदनों का अवलोकन किया व संबंधित विभाग को आवश्यक कायर्वाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डुमरिया से केवरा के जर्जर सड़क मार्ग पेंच रिपेयरिंग कराने के आवेदन प्राप्त हुए। जिसे अवलोकन कर पीडब्ल्यूडी विभाग को आवश्यक कायर्वाही कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए है।