कांकेर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 01 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रुपए की दर से मजदूरी मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन किया गया है।
मनरेगा के तहत कार्य करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों के लिए छत्तीसगढ़ के लिए 204 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 01 अप्रैल 2022 से प्रभावशील हो गई है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 193 रुपए मजदूरी दर निर्धारित की गई थी। इस वित्तीय वर्ष से अब 11 रुपए की वृद्धि की गई है।