बड़ी उपलब्धि : लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

Posted On:- 2022-04-04



बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश व मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2021-22 के मार्च का लेखा महालेखाकार कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वप्रथम प्रस्तुत हुआ है। यह उपलब्धि जिलें को लगातार दूसरी बार प्राप्त हुई है। इस संबंध में कोषालय अधिकारी के के दुबे ने बताया कि जिले में लेखा संकलन व प्रस्तुत करने में जिला कोषालय एवं उपकोषालयो के समस्त अधिकारीयों, कमर्चारियों का महत्वपूर्ण सहयोग व योगदान रहा है।

कलेक्टर ने दी बधाई : कलेक्टर डोमन सिंह ने इस उपलब्धि पर जिला कोषालय के अधिकारियों-कमर्चारियों सहित पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धि हमेशा मिलजुल कार्य करनें से ही प्राप्त होता है। इस तरह की उपलब्धि से हमेशा कार्य कुशलता में दक्षता प्राप्त होती है। इस मौके पर जिला कोषालय अधिकारी के के दुबे, सहायक कोषालय अधिकारी बंजारे, वैष्णव सहित सभी कमर्चारी उपस्थित थे।