कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 12 नए मामले, रायपुर से 1

Posted On:- 2022-04-04



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 4 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.17 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 7,217 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 15 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भी कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

राजधानी रायपुर में आज 1 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 20 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इसके बाद प्रदेश में कुल 88 मामले सक्रिय हैं।

आज राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।