जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खाद, वर्मी कपोस्ट तैयार करने के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने व प्रत्येक गोठान में गोधन न्याय योजना के संपूर्ण संचालन के लिए जिला स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा 229 गौठानों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें उप संचालक कृषि एम.आर. भगत को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी व सहायक संचालक कृषि कवच भगत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।