शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें : कलेक्टर

Posted On:- 2022-04-04



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने आज जशपुर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में विकासखंड स्तर के बी.डी.सी., विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कृषि, महिला बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग के साथ अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर एसडीएम जशपुर बालेश्वर राम, जशपुर जनपद पंचायत सीईओ प्रेमसिंह मरकाम उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी विकासखंड अधिकारियों को जशपुर विकासखंड में 05 से 03 ग्राम पंचायतों के बीच में शिविर लगाकर लोगों की बिजली, पानी, राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व संबंधी प्रकरण, आय-जाति, निवास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छोटे-छोटे कार्यो के लिए लोगों को भटकना न पड़े इसका विशेष ध्यान रखें। जिन क्षेत्रों पानी की समस्या आ रही है, वहॉ पर वैक्लपिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को पानी की समस्या न होने पाए इसके लिए विशेष ध्यान देने की के लिए कहा गया है।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी प्रर्वेक्षक, पटवारी, शिक्षक, आरईओ, कृषि विभाग के अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय में रखने के निर्देश दिए हैं और लोगों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के लिए कहा गया है।