रायपुर (वीएनएस)। आज रायपुर के मेकाहारा के सामने बने स्काई वाक पर अजीबो गरीब घटना देखने को मिली। एक अज्ञात व्यक्ति किसी तरह स्काई वाक पर चढ़कर हंगामा कर रहा था, पूरी पुलिस टीम उसे बचाने में लगी थी, पर वह सुनने को तैयार ही नहीं था, तरह-तरह के प्रलोभन में बाद भी उनकी मंसा जानने की कोशिश भी की गई पर नशे में धुत वह व्यक्ति सुनने को तैयार ही नहीं था। पता चलने पर विधायक कुलदीप जुनेजा स्वयं अपने स्कूटी से घटना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने बार-बार उस व्यक्ति को नीचे आने का आग्रह किया, पर वह सुनने को तैयार नहीं था, जुनेजा ने फायर ब्रिगेड को फोन कर रेस्क्यू टीम को सूचित किया, तत्काल रेस्क्यू टीम पहुंचकर युवक को अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रही थी, तभी वह युवक स्काई वाक में ओर एक छोर से दूसरे छोर की तरफ भाग रहा था, विधायक जुनेजा और पुलिस की टीम को छकाते हुए नशे में धुत व्यक्ति स्काई वाक पर उलटा पैर लटक गया और उतरने को तैयार नही था, अतएव नीचे कंबल डालकर उस व्यक्ति को बचाया जा सका। इस समय ट्रैफिक व्यवस्था भी बहाल रही, लोगों की भीड़ ने सड़क जाम कर रखा था, विधायक जुनेजा ने गाड़ियों को निकालने ट्रैफिक व्यवस्था में भी योगदान दिया।