धमतरी (वीएनएस)। पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आम जनों से मिले जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों निर्देश दिए। पुलिस कप्तान के सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते जनदर्शन में निरंतर लोगो की भीड़ बढ़ती जा रही।
सोमवार को हुए जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम सिहाद के महिला समूह का पैसा नहीं देने का शिकायत आया हुआ था जिसमें दोनों पक्ष आमने सामने थे जिनको पैसा वापस करने के संबंध में समझाईश दिया गया। दो मामले में पति पत्नी का आपसी संबंधित मामला था, निगरानी शुदा द्वारा खारिज करने के संबंध में आवेदन, नाती का आधार कार्ड दिलाने बाबत, प्राप्त हुए एवं अन्य शिकायत जिस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा कुल 10 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए। थाना प्रभारी एवं संबंधितों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।
कुछ मामलें कलेक्टर से संबंधित होने से शिकायत कलेक्ट्रेट प्रेषित किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा रोज लोगों के आवेदनों एवं शिकायत को सुनकर त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्याओं का यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे। जनदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती रागिनी तिवारी, शिकायत शाखा प्रभारी श्रीमती सत्यकला रामटेके एवं कार्यालयीन स्टॉफ,मिडिया बंधु उपस्थित थे।