कवर्धा/पंडरिया (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने पंडरिया संभाग के अन्तर्गत बोड़ला उपसंभाग के ग्राम बैजलपुर और मड़मड़ा में विद्यमान 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्रों में 3.15-3.15 एमव्हीए के पाॅवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता आवर्धन करते हुए क्रमशः 5-5 एमव्हीए कर ऊर्जीकृत किया गया। इस प्रकार ग्राम बैजलपुर एवं मड़मड़ा उपकेन्द्रों की क्षमता 3.15-3.15 एमव्हीए से बढ़कर 5-5 एव्हीए हो गई है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम बैजलपुर एवं मड़मड़ा उपकेन्द्रों के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
कवर्धा वृत्त के अधीक्षण अभियंता आरएन याहके ने बताया कि ग्राम बैजलपुर एवं मड़मड़ा में विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पाॅवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता 3.15-3.15 से बढ़ाकर 5-5 एमव्हीए करने से मड़मड़ा क्षेत्र के 11 ग्रामों के 3250 एवं बैजलपुर क्षेत्र में 50 ग्रामों के 4808 विद्युत उपभोक्ताओं एवं कृशको को खरीफ सीजन में होनेे वाली ओवरलोडिंग की समस्याओं का निराकरण होगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर मुख्य अभियंता टीके मेश्राम और अधीक्षण अभियंता आरएन याहके ने कार्यपालन अभियंता श्री एके सिंह, एनके गुरूपंचायन, एचपी गुप्ता, सहायक अभियंता युके घ्रृतलहरे, प्रशांत पांसे, मनीश कुमार साहू, कनिश्ठ अभियंता समीर कुमार नियोगी और उनकी टीम को बधाई दी है।