फागुनी शाह को ग्रैमी अवार्ड जीतने पर प्रधानमंत्री की बधाई

Posted On:- 2022-04-05



नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फागुनी शाह को ग्रैमी अवार्ड जीतने पर बधाई दी है। फागुनी को यह सम्‍मान सर्वश्रेष्‍ठ बाल संगीत एलबम के लिए दिया गया है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने फागुनी को उनके भविष्‍य के प्रयासों की सफलता के लिए शुभकमानाएं दी।