नवाब मालिक की हिरासत 18 तक बढ़ी...

Posted On:- 2022-04-05



मुंबई (वीएनएस)। दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है। हालांकि इस दौरान अदालत ने उन्‍हें घर का भोजन और दवाइयों के लिए इजाजत दी है। इससे पहले न्यायिक हिरासत के दौरान उन्हें बेड, गद्दा और कुर्सी प्रदान करने की उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया था। बीती 23 फरवरी को 62 वर्षीय नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर से जुड़े एक भूमि सौदे से उत्पन्न कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। तभी से लगातार हिरासत में नवाब मलिक ने ईडी के मामले को रद करने के लिए पिछले हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नवाब मलिक को उनके विभागों और दो जिलों के संरक्षक मंत्री पद से मुक्त करने का फैसला किया, जो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा अन्य कैबिनेट सहयोगियों को आवंटित किए जाएंगे। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

राकांपा नेता नवाब मलिक ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इसमें मलिक ने दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 15 मार्च को नवाब मलिक के अंतरिम आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तत्काल रिहाई की मांग की गई थी।