प्रतिदिन सुबह 9.00 से रात 9.00 बजे तक खुली रहेंगी मदिरा की दुकानें

Posted On:- 2022-04-05



कोण्डागांव (वीएनएस)। कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) कोण्डागांव की ओर से जारी विज्ञप्ति अनुसार आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ की ओर से प्राप्त निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को संधारित करने को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की ओर से आदेश जारी कर जिले के समस्त मदिरा दुकानों को सुबह 10.00 से रात 10.00 बजे तक संचालित होने वाले समय में परिवर्तन करते हुए दोनों ही समयों को एक घंटे पूर्व करते हुए सभी मदिरा दुकानों को सुबह 9.00 बजे से रात 9.00 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। यह आदेश जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी दुकानों पर तत्काल प्रभाव से प्रभावशील कर दिया गया है।