अंबिकापुर (वीएनएस)। भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने मिशन अमृत योजना अंतर्गत निगम अंबिकापुर द्वारा संचालित जल आवर्धन योजना में भारी हेरफेर के संबंध में कलेक्टर सरगुजा को शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर प्राप्त शिकायत और पेयजल आपूर्ति में कमी विषय पर आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा निर्माण एजेंसी के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ठेकेदार तेजस कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्राट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र को नोटिस जारी कर यह पूछा गया है कि क्या योजना का क्रियान्वयन डीपीआर स्वीकृत ड्राइंग एवं डिजाइन के अनुसार किया गया है, यदि योजना का क्रियान्वयन संस्कृत ड्राइंग एवं डिजाइन के अनुरूप किया गया है तो अभी तक निकाय क्षेत्र अंतर्गत कई क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता में कमी क्यों है, कार्य पूर्णता ने 2 वर्ष 3 माह के विलंब के बावजूद डीपीआर में सम्मिलित कार्यों में से कई अवयवों का कार्य आज दिनांक तक पूर्ण क्यों नहीं हो पाया।
पर्यवेक्षण टीम आईपीएल ग्लोबल लिमिटेड नया रायपुर छत्तीसगढ़ को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछा गया है कि संस्कृत पेयजल योजना का डीपीआर क्या मानक अनुरूप एवं अंबिकापुर विकास क्षेत्र के भविष्य में संभावित विस्तार को ध्यान में रखकर बनाया गया है, क्या योजना का क्रियान्वयन डीपीआर एवं स्वीकृत ड्राइंग एवं डिजाइन के अनुरूप किया गया है, यदि योजना का क्रियान्वयन संस्कृत ड्राइंग एवं डिजाइन के अनुरूप किया गया है तो अभी तक निकाय क्षेत्र अंतर्गत कई क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता में कमी का कारण स्पष्ट करें, कार्य पूर्णता में 2 वर्ष 3 माह विलंब के बावजूद डीपीआर में सम्मिलित कार्यों में से कई अवयवों का कार्य आज दिनांक तक पूर्ण क्यों नहीं हो पाया। कारण बताओ नोटिस में तीन दिवस में समाधानकारक उत्तर तथा सात दिवस के भीतर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश जारी किया गया है।