जगदलपुर (वीएनएस)। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक राम सागर चौहान व जिला शिक्षा अधिकारी के भारती प्रधान की ओर से विकासखंड बकावंड मुख्यालय के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्यालय स्थित बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावंड में प्राचार्य की ओर से शाला भवन का उचित रख-रखाव नहीं किए जाने के कारण प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इसी प्रकार कस्तुरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय बकावंड में निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत अधीक्षका बिना पूर्व सूचना के संस्था से अनुपस्थित पाई गई। संस्था के विद्याथिर्यों को एक स्वयं सेवी शिक्षिका पढ़ाते हुए मिली। स्वयंसेवी शिक्षिका के साथ ही बच्चों की दक्षता में पाई गई को देखते हुए खंड स्त्रोत समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शाला में अध्ययनरत विद्याथिर्यों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में त्रुटि पाए जाने पर विद्यालय की शिक्षिका प्रीति सोनकरे से स्पष्टीकरण मांगा गया है।