बस्तर के प्रवासी व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए समन्वय अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-04-05



जगदलपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बस्तर संभाग के प्रवासी व्यक्तियों के लिए पुनर्वास के लिए विभिन्न राज्यों से समन्वय के लिए समन्वय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके तहत बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07782-231190 है। इसके साथ ही सहायक नोडल अधिकारी उपायुक्त बीएस सिदार का मोबाईल नंबर 9977124830 है।

दंतेवाड़ा कलेक्टर कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07856-252455, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर के मोबाईल नंबर 94252-62593, सुकमा कलेक्टर कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07864-284004 तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी बनसिंह नेताम के मोबाईल नंबर 79872-06399, बीजापुर कलेक्टर कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07853-220022 तथा संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे के मोबाईल नंबर 90985-42007 पर पुनर्वास के संबंध में संपर्क किया जा सकता है।

उक्त अधिकारी बस्तर संभाग के सीमावर्ती तेलंगाना एवं अन्य प्रान्तों में प्रवासित नागरिकों को अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी वन अधिकारों मान्यता संशोधन नियम 2012 की धारा 3(1) (एम) के प्रावधान अनुसार अनुसूचित जनजाति समुदाय के पुनर्वास की कायर्वाही के लिए समन्वय स्थापित करेंगे।