कलेक्टर व एसपी ने लिया कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा

Posted On:- 2022-04-05



सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल व जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने मां कुदरगढ़ी महोत्सव का जायजा लिया। जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल में बैठक व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधि, मीडिया, अधिकारी, कमर्चारी व आम जनता के लिए बैठक व्यवस्था के लिए पर्याप्त कुसिर्यां उपलब्ध कर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिया है। इस संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत, एसडीओपी गीता वाधवानी, ट्रस्ट अध्यक्ष भुवन भास्कर सिंह, ट्रस्ट के सदस्य, प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पानी व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था का अवलोकन कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गर्मी मौसम को देखते हुए सभी स्थलों पर पानी की पियाऊ व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।