एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश

Posted On:- 2022-04-05



जगदलपुर (वीएनएस)। एनसीसी छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन के कैडेटों की ओर से विभिन्न स्थानों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संजय चावला के मार्गदर्शन में आज लगभग तीन सौ कैडेटों द्वारा बस्तर संभाग के चारामा, नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बचेली, घाट लोहंगा आदि शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों के साथ ही एएनओ एवं पीआई स्टाफ भी मौजूद थे।