रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत कोरबा-गेवरा दोहरीलाइन सेक्शन के कुसुमुंडा ब्लाक केबिन में सिग्नलिंग कनेक्टीविटी का कार्य 6 से 8 अप्रैल तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 6 से 8 अप्रैल तक गाडी संख्या 08210 बिलासपुर-गेवरा पैसेंजर स्पेशल, गाडी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल, और 7 से 9 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
इसके अलवा 7 अप्रैल गुरुवार को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए रवाना होगी। 6 से 8 अप्रैल तक गाडी संख्या 08746 रायपुर-गेवरा मेमू पैसेंजर स्पेशल कोरबा स्टेशन में समाप्त होगी तथा 7 से 9 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 08745 गेवरा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल कोरबा से रायपुर के लिए रवाना होगी।
6 से 08 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 18239 गेवरा-इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर से इतवारी के लिए रवाना होगी, और गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस बिलासपुर से अमृतसर के लिए रवाना होगी।
इस दौरान 6 से 8 अप्रैल तक गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस कोरबा से 02 घंटे देरी से रवाना होगी और कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलेगी।