बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर ने आज जल संसाधन विभाग के कायर्पालन अभियंता सी.एस. शिवहरे को ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर शिवनाथ नदी के डेढ़ दर्जन एनिकट में जल भराव के लिए एनिकट के गेट को वेल्डिंग कराये जाने से भू-जल स्तर कायम रहने के लिए के लिए शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी कोई नवाचार करते हैं, तो उन्हें भी भविष्य में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ लीना मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।