रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से राजभवन चंडीगढ़ में भेंट की। दोनों ही राज्यपालों ने एक-दूसरे को नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और देश-प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक, जनजातीय समुदाय से जुड़े विषय सह अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने पंजाब के राज्यपाल पुरोहित को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। चंडीगढ़-पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने भी राज्यपाल उइके को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया।