अंबिकापुर (वीएनएस)। बीते 2 साल में शहर के अलग-अलग इलाके में 40 चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को अंबिकापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से आधा किलो सोना, ढाई किलो चांदी, साढ़े 4 लाख रुपए नकद समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकरी के अनुसार गिरोह के दो सदस्य शहर के अलग-अलग इलाके में किराए के मकान में रहकर वारदात को अंजाम देते थे। दोनों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई उन्होंने शहर के 40 मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस के दोनों चोरो को वारदातों की जगह भी देखी। आरोपी ने बताया की चोरी के समान सोन-चांदी के जेवर मध्यप्रदेश के रीवा निवासी निखिल सोनी उर्फ काजू के बेचते है। इसी कड़ी में निखिल सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले 2 साल में दोनों ने शहर के घुटरापारा, बौरीपारा, तकिया रोड, केनाबांध, गांधीनगर के राजेंद्रनगर, महुआपारा, फुंदुरडिहारी, गंगापुर, नमनाकला, कृष्णानगर कॉलोनी, दत्ता कॉलोनी भगवानपुर समेत अन्य स्थानों से चोरियां कीं है। पुलिस में प्राथमिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को मंगलवार न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
बाबू खान उर्फ राज पिता अब्दुल गफ्फार खान 30 वर्ष। पिंटू पांडेय पिता दयाशंकर पांडेय 31 वर्ष। निखिल सोनी उर्फ काजू पिता राजेश सोनी 28 वर्ष।