अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने चंद्रकांत गवर्ना

Posted On:- 2022-04-05



अंबिकापुर (वीएनएस)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन कर उप पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना को पदोन्नति प्रदान की। उप पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना जो कि पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर जिला सरगुजा में पदस्थ हैं विगत दिनों राज्य शासन ने उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर आदेश जारी कर पदोन्नति प्रदान की है।

इसी के तारतम्य में  मंगलवार को पाइपिंग सेरेमनी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित करके पदोन्नति का प्रतीक चिन्ह अशोक  स्तंभ को उनके कंधे पर लगा कर पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव  ने पदोन्नति प्रदान किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। भविष्य में पुलिस विभाग के चुनौतीपूर्ण दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करने की शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक  अखिलेश कौशिक एवं रक्षित निरीक्षक सह यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको को उपस्थित थे।