अम्बिकापुर (वीएनएस)। आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट का संचालन फिलहाल स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जाएगा।
नई व्यवस्था में रेडी टू ईट वितरण में विगत 5 दिनों से हो रही अव्यवस्था से चिंतित स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सचिव स्तर के अधिकारियों से चर्चा कर न्यायालय का निर्णय आने तक रेडी टू ईट का संचालन पूर्व की भांति स्वयं सहायता समूह के माध्यम से करने कहा है।
आगामी दो-तीन दिनों में रेडी टू ईट वितरण की व्यवस्था को पुनः सुचारू रूप से चलाया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरण किये जाने वाले रेडी टू ईट का संचालन बीज विकास निगम के माध्यम से करने का निर्णय लिया था।जिसके खिलाफ कई स्वयं सहायता समूहों ने उच्च न्यायालय में याचिका लगाई गई है।जिसपर अंतिम निर्णय आना बाकी है।