बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने आज डौण्डी विकासखंड के ग्राम अवारी के गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां निर्माणाधीन चिक्की निर्माण केन्द्र का अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उप अभियंता को एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कुक्कुट पालन इकाई का अवलोकन किया और चारा व पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने वहॉ स्वसहायता समूह की सदस्यों से चर्चा कर वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, विक्रय तथा आमदनी की जानकारी ली। उन्होंने नियमित रूप से आयमूलक गतिविधियों से अपनी आमदनी बढ़ाने स्वसहायता समूहों की सदस्यों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर एस.डी.एम. मनोज कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर व जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कायर्पालन अधिकारी अविनाश ठाकुर आदि मौजूद थे।