बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने आज विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा और डौण्डी में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजनाबद्ध तरीके से इस माह तक पूरा कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने भवन निर्माण में उपयोग किए जा रहे सामग्रियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. मनोज कुमार मरकाम, लोक निर्माण विभाग के कायर्पालन अभियंता एफ.टोप्पो आदि उपस्थित थे।