बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे के निर्देशन में आबकारी विभाग की ओर से जिले में मदिरा के अवैध भंडारण व विक्रय तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने व कराने वालों के विरूद्ध माह मार्च 2022 में कुल 64 जगहों में छापामार कायर्वाही की गई। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कायर्वाही के दौरान कुल 36 प्रकरण दर्ज कर 20.64 लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई। उन्होंने बताया कि जिले की समस्त मदिरा दुकानों में आबकारी टीम की ओर से नियमित रूप से निरीक्षण किया गया और 102 टेस्ट परचेस कराया गया।