गरियाबन्द (वीएनएस)। कलेक्टर नम्रता गांधी ने 5 अप्रैल को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला कोषालय गरियाबंद के दृढ़ कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दृढ़ कक्ष से संबंधित पंजीयों/अभिलेखों का सत्यापन किया। कोषालय निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी बी.के तिवारी और खजांची वेदप्रकाश घिदौड़े उपस्थित थे।