रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-04-05



गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नम्रता गांधी ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में 01 जनवरी 2022 के संदर्भ की तारीख पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए विकासखंडवार रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कृत्यों को सम्पादन करने के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड गरियाबंद केलए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार गरियाबंद सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। विकासखंड छुरा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुरा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्रभारी

तहसीलदार छुरा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। विकासखंड फिंगेश्वर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्रभारी तहसीलदार राजिम सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। विकासखंड मैनपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार मैनपुर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। इसी प्रकार विकासखंड देवभोग के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवभोग रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्रभारी तहसीलदार देवभोग सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। अपर कलेक्टर गरियाबंद अपीलीय प्राधिकारी के कृत्यों का सम्पादन करेंगे।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार उक्त अधिकारी पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संबंधी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार कायर्वाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही की गई कायर्वाही से जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएंगे।