कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा 10  को

Posted On:- 2022-04-05



रायपुर (वीएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली ने आयोजित कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा परीक्षा आगामी रविवार को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित होगी।

इसी तरह 10 अप्रैल को ही नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा (I) 2022 की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक दो पलियों में आयोग ने  निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जायेगी।