रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 5 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.04 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 7 हजार 671 सैंपलों की जांच में 03 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 21 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भी कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 70 है।
आज दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं बेमेतरा, धमतरी और सुकमा से 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए।