कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर-एसएसपी ने ली अधिकारियों की बैठक

Posted On:- 2022-04-05



रायपुर (वीएनएस)। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कलेक्टर सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

कलेक्टर ने आयोजित तथा प्रस्तावित धरना प्रदर्शनों के बारे में भी जानकारी लेकर अधिकारियों को कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए है। उन्होंने रायपुर में ट्रेफिक समस्या को देखते हुए धरनास्थल चयन करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने  आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले शोभायात्रा, झांकी, धरना, प्रदर्शन एवं रैलियों के दौरान संभावित ट्रैफिक समस्या पर भी अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से एक-दूसरे से सतत संपर्क बनाए रखने कहा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा कानून और व्यवस्था भी अच्छी बनी रहे। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  एन.आर साहू, अपर कलेक्टर सर्व  गोपाल वर्मा,  बी.बी पंचभाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।