जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई

Posted On:- 2022-04-05



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी सोनी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की ओर से जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्टर कक्ष में ली गई।

कलेक्टर सोनी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी परस्पर सामंजस्य से कार्य करें। अपना सूचना तंत्र मजबूत करें। सोशल मीडिया में किसी प्रकार की भ्रामक/अफवाह खबरें प्रसारित न हो इसकी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचना पर तत्काल कायर्वाही करें। असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखें। कलेक्टर सोनी ने कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएं। सरपंच, सचिव, कोटवार व पटवारी किसी भी घटना की तत्काल सूचना दें, ऐसी व्यवस्था निर्मित की जाए कि प्राप्त सूचना पर तत्काल कायर्वाही हो। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाए़। उन्होंने कहा कि थोड़ी से सजगता से कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर की जा सकती है। सोशल मीडिया पर निगरानी केलिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने को कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, अनुविभागीय दंडाधिकारी अबिनाश मिश्रा, सहित जिले के समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी मौजूद थे।