जनदर्शन में कलेक्टर हुए आमजनों की समस्याएं से अवगत

Posted On:- 2022-04-05



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला मुख्यालय में प्रति सप्ताह आयोजित समय सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन में आम नागरिकों ने कलेक्टर दीपक सोनी से भेंट कर उन्हें अपनी समस्या और मांगों से अवगत कराया। आवेदकों ने अपने-अपने आवेदन सौंपे। इस दौरान जनदर्शन कार्यक्रम में आये हुए नागरिकों ने बोर, तार जाली दिलाने, बिजली खंभा, वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार देने, काबिज भूमि का वन पट्टा प्रदान करने के लिए, पुलिया निर्माण, इलाज के लिए आर्थिक मदद, इत्यादि के लिए आवेदकों ने अपनी समस्याओं व मांगों के संबंध में आवेदन सौंपे।

जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आमजनों की समस्याओं व मांगो को गंभीरता पूर्वक सुन कर नियमानुसार त्वरित कायर्वाही करने केलिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कायर्पालन अधिकारी आकाश छिकारा, वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अबिनाश मिश्रा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।