अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएससी एवं व्यापम की परीक्षा फीस में छूट देने में साथ अब कनिष्ठ विशेष कमर्चारी चयन बोर्ड के परीक्षा शुल्क में छूट देने की घोषणा कर सरगुजा के युवाओं को सौगात दी है। विशेष कनिष्ठ कमर्चारी चयन बोर्ड सरगुजा की ओर से संभाग के जिलों में विभिन्न विभागों के लिए कमर्चारियों की भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करता है। इसमें संभाग के जिलों के ही अभ्यर्थी शामिल होते है।