रायपुर (वीएनएस)। वन मंत्री अकबर की सादगी से सभी भली भांति परिचित हैं। किसी की भी मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहते है। फिर चाहे वो राजनैतिक मसला हो, या फिर किसी आम व्यक्ति की समस्या। मंत्री अकबर सदैव मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
कुछ ऐसा ही नजारा आज, मंगलवार को नजर आया, जब राजधानी के एमजी रोड में जाम लगा था। मंत्री अकबर भी इस जाम में फंसे हुए थे। अचानक वे गाड़ी से उतरे और बीच सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने लगे। उनके साथ न कोई सुरक्षा कर्मी था और न ही कोई कर्मचारी। मंत्री अकबर ने जब देखा कि ट्रैफिक व्यवस्थित हो गया है, वे गाड़ी में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
इसमें कोई दो मत नहीं है कि मंत्री अकबर की यह सादगी पहली बाद देखने को मिली है। मंत्री अकबर जब बने मदद के लिए आगे आते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=VhsekMQh3_A