नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत के सुमित थाईलैंड ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि गौरव चौहान को हार का सामना करना पड़ा है। 75 किलोग्राम में आज खेले गए मुकाबले में सुमित ने कजाकिस्तान के तैमूर नर्सिटोव को 5-0 से पराजित किया, वहीं 91 किग्रा में गौरव को युवा ओलंपिक चैंपियन कज़ाकिस्तान के एबेक ओरलबे से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 48 किलोग्राम में मोनिका, 81 किलोग्राम में आशीष कुमार और 57 किलोग्राम में मनीषा पहले ही सेमीफइनल में पहुंच चुके हैं।