पार्टी के पहले अध्यक्ष वाजपेयी के उद्देश्यों को पूरा कर रही केंद्र सरकार : कुलस्ते

Posted On:- 2022-04-06



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रवास पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर पहुंचे। रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में कुलस्ते ने कहा, पार्टी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार अंत्योदय पर काम कर रही है। देशभर में पार्टी ने कई उचाईयों पर पहुंचने का काम किया है। पार्टी की स्थापना के बाद से, पहले अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी बने। सरकार के प्रधानमंत्री के नाते उनका जो उद्देश्य था, उन उद्देश्य  को हम पूरा कर रहे हैं।

https://youtu.be/dCzyI4Tfyjc