
लखनऊ (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस यूपी की राजधानी लखनऊ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है।
लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।