
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फरहाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने पिछले 8 वर्षों में शासन की एक नई परिभाषा दी है। जैसे गुड गवर्नेंस इज आल्सो गुड पॉलिटिक्स, विकास का काम हुआ और ये सफलता हमारे कार्यकर्ता के कारण प्राप्त हुई है।