भारत और आस्ट्रेलिया के बीच व्यापारी संबंधों में निकटता आई : पीयूष गोयल

Posted On:- 2022-04-06



नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया आज महामारी और दूसरी चुनौतियों का सामना कर रही है जो हम सब के लिए चिंता का विषय हैं। इसके बावजूद भारत और ऑस्ट्रेलिया ने विचारों में, दृष्टिकोण में और उद्देश्य में समानता का प्रदर्शन किया। हमारे लोगों और व्यापारी संबंधों में निकटता आई है।