भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों और संकल्पों का प्रतिनिधि : मोदी

Posted On:- 2022-04-06



नई दिल्ली (वीएनएस)। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और देशभर के पार्टी कार्र्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अगले दिन से सामाजिक न्याय पखवाड़ा शुरू होगा। भाजपा सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक अलग-अलग योजनाओं को लेकर पूरे देश में अभियान चलाएगी। इसमें आयुष्मान योजना, जन औषधि केंद्र, हर घर नल जल योजना, पीएम आवास जैसी योजनाओं को लेकर सांसद, विधायक गांवों तक पहुंचेंगे।

मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में हमने सैचुरेशन यानि जनकल्याण की हर योजना को शत प्रतिशत लाभाथिज़्यों तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, वो बहुत विराट है। सैचुरेशन तक पहुंचने के इस अभियान का मतलब है। भेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना। हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था, लेकिन भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि इसके नुकसान से देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है।

हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सवोज़्परि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियां भी हैं, नियत भी है। आज देश के पास निणज़्यशक्ति भी है, और निश्चयशक्ति भी है। इसलिए, आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं, उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है। वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है।