जगदलपुर (वीएनएस)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 जगदलपुर के एनसीसी कैडेट्स ने नदी, तालाब, डबरी नालों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक दलपत सागर के समीप किया और लोगों से जल को संरक्षण करने और साफ रखने की अपील भी की गई। अशुद्ध जल से होने वाले बीमारियों को भी बताया। सम्पूर्ण कार्यक्रम 1 सी.जी. गल्र्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संजय चावला (वी.एस.एम) विशिष्ट सेवा मेडल के मार्गदर्शन में दिया गया। रैली में एनसीसी अधिकारी लेफटनेन्ट हेमपुष्पलता ध्रुव और पी.आई.स्टाफ उपस्थित थे।