कोण्डागांव (वीएनएस)। कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी कोण्डागांव से जारी विज्ञप्ति अनुसार परिवहन विभाग की ‘एक मुश्त निपटान‘ योजना के अंतर्गत 31 मार्च तक वाहनों के बकाया कर जमा कर शास्ति की राशि का पूर्ण रूप से छूट प्रदान की गई थी। ज्ञात हो कि इस योजना के अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव ने कुल 70 वाहनों को चिन्हांकित किया गया है। जिसमें से 28 वाहनों को इस योजना का लाभ अब तक दिया गया है। जिस पर बकाया कर की राशि 1235641 रूपये राजस्व की प्राप्ति एवं योजना के अंतर्गत कुल शास्ति राशि 364145 रूपये की छूट प्रदान की गई है।