लौह शिल्प से जुड़े 20 युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Posted On:- 2022-04-06



कोण्डागांव (वीएनएस)। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने ग्रामीण शिल्पियों को एक नये उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले की शिल्पियों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि उनसे निर्मित शिल्प कृतियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप नवीन डिजाईनों में निर्मित किया जा सके। इसके तहत् कोण्डागांव के लोहार पारा में लौह शिल्प (रॉट आयरन) से जुड़े युवाओं के लिए तीन माह के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिसके तहत् जिले के 20 युवा शिल्पकारों को लौह शिल्प में नवाचार के रूप में नवीन डिजाईनों और कलाकृतियों को फिनिशिंग देने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे जिले के शिल्पियों की कलाकृतियां भी आधुनिक युग में अपनी उत्कृष्टता के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धी बन सकें और शिल्पकार स्वरोजगार के साथ अपनी कला को नये आयाम तक पहुंचा सकें। प्रशिक्षण की अवधि में सभी युवा शिल्पियों को प्रशिक्षण छात्रवृत्ति के रूप में 1500 रूपये भी प्रदान किये जायेंगे। जिससे शिल्पियों को आर्थिक सहायता भी प्राप्त होगी।