कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी है,2914 के बाद से निरंतर हार से उसका रुतबा कम हुआ है, वह राज्यों मेंं कमजोर हुई है तथा उसके कमजोर होने के कारण ही वह राज्यों क्षेत्रीय पार्टियांं मजबूत हुई है। स्थिति यह है कि जिन क्षेत्रीय दलों ने उसकी जगह राज्यों में ले ली है वह मजबूत हो रहे हैं। कभी देश के ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, आज दो ही राज्यों में कां्ग्रेस की बहुमत की सरकार है तथा तीन राज्यों में वह सरकार में शामिल हैं। हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पांचों राज्य में चुनाव हार गई। चार जगह भाजपा जीती है तथा एक जगह पंजाब में आप जीती है। इस बुरी हार के बाद कांग्रेस के लिए जरूरी हो गया था कि वह बैठक कर विचार करे कि कांग्रेस की हार का कारण क्या है? संसदीय समिति की बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों में कांग्रेस की हार को निराशाजुनक बताया है। उन्होंने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया है, पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया है। पार्टी हित में जो बदलाव जरूरी हैं उसके लिए भी उन्होंने सहमति दी है। चिंतन शिविर के आयोजन को जरूरी बताया है ताकि लोग कां्गरेस की बेहतरी के लिए सुझाव दे सकेंं। उन्होंने लोकतंत्र के लिए कांग्रेस को जरूरी बताया है। कुल मिलाकर संसदीय समिति की बैठक हो गई लेकिन कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाएगा, कैसे एकजुट किया जाएगा,यह साफ नहीं हुआ है। कांग्रेस की सबसे बड़ी खामी यह है कि वह बात तो बहुत करती है लेकिन जमीन पर कुछ होता नहीं है।वक्त के साथ उसे बदलने की जरूरत है लेकिन वह बदल नहं पा रही है। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी नेत़त्व भी बदलते रहना चाहिए। कांग्रेस ऐसा कर नहीं कर पा रही है। पार्टी में बुजुर्ग नेताओं की संख्या बढ़ गई लेकिन उनकी जगह लेने वाले युवा नेताओं की कमी है,जो थे वह दूसरे दलों में चले गए हैं। जो थे उन्होंने अपना दल बना लिया है। पार्टी से एक योग्य व्यक्ति के दूसरे दल में चले जाने से क्या नुकसान होता है, इसका अच्छा उदाहरण असम के नेता हेमंता विश्वाशर्मा हैं। इनके भाजपा मेंं जाने से भाजपा असम में मजबूत हुई साथ ही पूर्वोत्तर के अन्य राज्यो में भी भाजपा मजबूत हो गई। कांग्रेस के एक नेता ने भाजपा को पूर्वोत्तर में मजबूत किया है। इसी तरह ज्योतिराद्त्यि सिंधिया के भाजपा में चले जाने से एक राज्य ही कांग्रेस के हाथ चला गया। कई राज्य कां्ग्रेस ने अपन नेताओं का सही उपयोग न कर पाने के कारण गंवा दिए हैं। निरंतर हार से बचे खुचे नेता भी दूसरे दलों में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। पहली बात कांग्रेस को अपने अच्छे नेताओं को संभाल कर रखना होगा।नए युवा नेताओं को सामने लाना होगा। भूपेश बघेल जैसे नेताओं की पहचान कर उसे मौका देना होगा। भूपेश बघेल लंबे समय से कांग्रेस में थे लेकिन दिग्गज कांग्रेस नेताओं के कारण उनहें मौका नहीं मिल रहा था, उन्हें मौका दिया गया है तो उन्होंने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ बना दिया है। भाजपा को उस स्थिति में पहुंचा दिया है वह चुनाव लडऩे के पहेल हार जाती है। कांग्रेस को मजबूत करना है, एकजुट करना है तो कांग्रेस को पार्टी मेंं मौजूद भूपेश बघेल जैसे नेताओं की तलाश करनी चाहिए तथा उन्हें मौका देना चाहिए।