रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने निर्देशों के परिपालन में बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा नेप्रदेश के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली ।
बैठक में अनियमित वित्तीय कंपनियों (चिट फण्ड), डायरेक्टर्स की गिरफ्तारी, निवेशकों को राशि वापसी, एनडीपीएस अपराध, प्रकरण वापसी, शिकायत जांच, महिला विरुद्ध अपराध, साप्ताहिक अवकाश, नव आरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण, पदोन्नति, थानों और पुलिस कार्यालयों में सीसीटीवि स्थापना, डायल 112, नक्सल पीड़ितों का पुनर्वास, कानून व व्यवस्था इत्यादि विषयों पर समीक्षा कर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए।
बैठक के उपरांत विभिन्न मैडल/पुरुस्कार विजेताओं का सम्मान किया गया । साथ न्यूज़ लेटर का विमोचन किया गया। मीटिंग में सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक, आई जी (गुप्त वार्ता) सहित पुलिस मुख्यालय के एडीजी, आई जी, डीआईजी उपस्थित थे ।