रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ से प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में पूर्ण बहुमत और 2019 में पुनः लोकसभा में बहुमत हासिल कर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई से किए गए वादों को पूरा किया। तीन तलाक को खत्म किया, कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को हटाया और राम मंदिर निर्माण के वादा को पूरा किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे संस्कारों में ही हैं हम राजनीति नहीं विचारधारा की बात करते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की बदौलत आज देश के लगभग 18 राज्यों में हमारी सरकार हैं। यह सब हमारे कार्यकर्ताओं की परिश्रम और मेहनत का ही हुआ है। इस यात्रा में हमारे एक दो नहीं बल्कि हजारों, लाखों , करोड़ो कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया। स्थापना दिवस के अवसर पर इस पूरे यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि हमारी यह यात्रा दी पूरी नहीं हुई है हमें 2024 में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और इससे पहले छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट और निकम्मी भूपेश सरकार को 2023 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए वक्तव्य को भी सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।