बिलाईगढ़ (वीएनएस)। शहर के जनपद पंचायत कार्यालय के प्रांगण में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनरतले समस्त मनरेगा कर्मचारी, अधिकारी और रोजगार सहायको की काम बंद कलम बंद के तहत हड़ताल व अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन किया ।
कर्मचारियों की दो मुख्य मांगें है। जो छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनावी जन घोषणा में कहा था कि मनरेगा कर्मचारियों को नियमिति करण किया जायेगा जो अब तक पूर्ण नहीं किया गया है। साथ ही रोजगार सहायकों का मानदेय और वेतनमान निर्धारण कर 1966 का सिविल सेवा आचरण नियम को लागू करने के मांग कर रहें हैं।आपको बता दें की 4 अप्रैल से यह प्रदर्शन जारी हैं सरकार जब तक इनकी मांग पूर्ण नहीं करेगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं रोजगार सहायकों का हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों के काम-काज भी प्रभावित हैं।