धमतरी (वीएनएस)। मकई गार्डन में चौपाटी खोलने से मिली सफलता के बाद नगर निगम अब रमसगरी गार्डन के पास एक और नया चौपाटी खोलने की तैयारी कर रही है। इस चौपाटी में इतवारी बाजार, चमेली चौक, तहसील कार्यालय के पास लगने वाले ठेलों को शिफ्ट किया जाएगा।
रमसगरी गार्डन और गांधी मुर्ति के बीच खाली जगह में नया चौपाटी बनाने की तैयारी में नगर निगम जुटी हुई है। इस चौपाटी के खुलने से आसपास के लोगों को एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के नाश्ते, चॉट, गुपचुप, आईस्क्रीम, कुल्फी, जैसे अन्य व्यंजन के ठेले में मिल सकता है। नया चौपाटी खुलने से इधर-उधर खड़े रहने वाले ठेले को एक स्थाई जगह मिल पाएगा। इस चौपाटी में 11 दुकानें लगेगी।
इसके लिये चिन्हित जगह में नगर निगम ने चुना लगाकर जगह आबंटित कर दिया गया है। महापौर विजय देवांगन ने नए चौपाटी स्थल में सफाई की व्यवस्था, डस्टबिन, पानी, लाईट लगाने के निर्देश दिये है। ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो। देवांगन ने कहा कि एक-दो हफ्ते में यह चौपाटी खुल जाएगा। ठेले वाले को भी इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें स्थाई जगह मिलेगा।