खैरागढ़ मे मण्डल अध्यक्ष घर-घर जाकर कर रहे प्रचार

Posted On:- 2022-04-06



खैरागढ़ (वीएनएस)। चुनाव संचालन समिति सदस्य और छ.ग.पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के साथ बिलासपुर कांग्रेस नेताओं की टीम लगातार सक्रिय है।  घर-घर जाकर प्रचार–प्रसार का कार्य प्रारम्भ हो गया है। छोटी-छोटी रैलियां निकालकर घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया जा रहा है। बुधवार को छुईखदान ब्लाक के ग्राम कुटैलीखुर्द में सेक्टर प्रभारी विधायक संगीता सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री समीर अहमद ने घर-घर सम्पर्क किया।  बुधवार को भी मुख्यमंत्री की चार सभायें हुई सभी सभाओं में जनसमुह उमड़ा, खैरागढ़ को जिला बनाने की बात पर मतदाता उत्साहित हैं ।